सहमी सी धड़कन .. कुछ कहती है शायद ..
दबी सी आशा .. इसमें रहती है शायद ..
कभी कहती कभी छुपती ..
खुद से ही बातें करती है शायद ..
अपनी ही चाहत से बेखबर ..
बनती है शायद ..
मौन न रहा जाये इससे ..
युहीं निकल जायें सब किस्से ..
खुली किताब होने की ..
कोशिश करती है शायद ..
अपनी ही आदत से बेखबर ..
बनती है शायद ..
दबी दबी मुस्कान लेकर ..
झूठी सी इस शान में बहकर ..
कतरा कतरा ख़ुशी ..
कुचलती है शायद ..
अपनी ही राह से बेखबर ..
चला करती है शायद ..
सहमी सी धड़कन .. कुछ कहती है शायद ..
दबी सी आशा .. इसमें रहती है शायद ..
पंक्ति ....
Image Source : Unknown


No comments:
Post a Comment